20 Apr 2024, 12:19:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में एक हजार गौशालाएं खुलेंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 7:44PM | Updated Date: Jul 19 2019 7:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने एक हजार गौशालाएं खोलने का निर्णय लिया है और एक गौशाला के निर्माण पर लगभग 29 लाख रूपए व्यय आने का अनुमान है। राज्य के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने आज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भूपेंद्र सिंह के सवाल के लिखित उत्तर में बताया कि प्रदेश की एक हजार ग्राम पंचायतों में गौशालाएं खोलने का निर्णय लिया गया है। गौशालाओं का निर्माण मनरेगा योजना के मद से किया जा रहा है और प्रति गौशाला लगभग 29 लाख 62 हजार रूपए व्यय आने का अनुमान है।

उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार का विचार इनके अतिरिक्त निजी क्षेत्र और संस्थाओं को गौशाला खोलने के लिए प्रोत्साहित करना है। ऐसी संस्थाओं को गौशालाएं खोलने के लिए मध्यप्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के समक्ष आवेदन करना होगा। बोर्ड नियमों के तहत संस्थाओं को अनुदान भी मुहैया कराएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में नवंबर 2018 की स्थिति में 614 पंजीकृत क्रियाशील गौशालाएं थीं और वर्तमान में बोर्ड में 625 गौशालाएं पंजीकृत हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »