24 Apr 2024, 01:32:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में आज एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे दो महिलाएं सहित चार लोगों की मौत हो गयी। एक अन्य महिला गंभीर रुप से घायल है, जिसका इलाज मैहर के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जबलपुर से रीवा की ओर जा रही कार घुमेही गांव के समीप सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
 
हादसे में एक महिला और एक पुरुष की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें मैहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक महिला और एक पुरुष की और उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। एक अन्य गंभीर रुप से घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिसने पूछताछ में अपना नाम अंजली सोनी बताया है।
 
वहीं, घटना स्थल से एक ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया गया है, जो महेन्द्र सोनी नाम के एक व्यक्ति है, जो जबलपुर के सॉईनाथ चौराहा निवासी बताया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »