23 Apr 2024, 15:46:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ हर स्थिति को संभालने में सक्षम : शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 3:27PM | Updated Date: Jul 16 2019 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने आज कहा कि श्री कमलनाथ राज्य के मुख्यमंत्री होने के साथ ही देश के वरिष्ठ राजनेता हैं। शर्मा ने यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वर्ता के दौरान कर्नाटक और गोवा के राजनैतिक घटनाक्रमों से जुड़े सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा, उपाध्यक्ष अभय दुबे और अन्य प्रवक्ता भी मौजूद थे। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ मुख्यमंत्री होने के साथ ही देश के वरिष्ठ राजनेता हैं और वे हर स्थिति को संभालने में सक्षम हैं।
 
कर्नाटक और गोवा आदि राज्यों के घटनाक्रमों का मध्यप्रदेश की सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के साथ 121 विधायक हैं और सरकार की स्थिरता को लेकर कोई संकट नहीं है। शर्मा ने कहा कि ऐसा कम ही होता है, जब विधायक दल की बैठक सात घंटे तक चली हो और उसमें मौजूद सभी विधायक यह बताने का अवसर नहीं खोना चाहते थे कि वे मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और गोवा से उठे 'तूफान' का मध्यप्रदेश में कोई असर नहीं होने वाला है।
 
राज्य विधानसभा में नवंबर दिसंबर 2018 में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीट हासिल कर सरकार बनायी है। सत्रह दिसंबर को श्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। दो सौ 30 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 108, बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय सदस्य हैं। इसके अलावा झाबुआ विधानसभा सीट के लिए निकट भविष्य में उपचुनाव होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »