24 Apr 2024, 08:28:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

उपार्जन नीति निर्धारण के लिये जिला स्तर पर होंगे किसान संवाद कार्यक्रम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 7:25PM | Updated Date: Jul 12 2019 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा है कि प्रदेश की रबी-खरीफ फसल की उपार्जन नीति में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इसके­ लिये जिला स्तर पर किसान संवाद सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। तोमर 21 जुलाई को झाबुआ से किसान संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुयार  तोमर ने बताया कि राज्य सरकार ने उपार्जन नीति निर्धारण में किसानों के सुझाव और अनुभव को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।
 
उन्होंने कहा कि किसानों की राज्य सरकार से अपेक्षाओं को भी नीति में समावेशित किया जायेगा।उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम में किसानों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। तोमर ने कहा कि उपार्जन नीति में किसानों को फसल मंडियों तक लाने, तुलाई कराने, भंडारण और भुगतान में होने वाली परेशानियों का समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। उपार्जन नीति को किसानोन्मुखी बनाया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »