23 Apr 2024, 16:25:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीजी चैनल के एंकर द्वारा पुछें गए सवाल पर भड़के भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 10:12PM | Updated Date: Jun 27 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के गंजी कंपाउंड क्षेत्र में आज एक अति खतरनाक मकान को तोड़ने पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों को भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय और उनके समर्थकों ने पीट दिया। इस संबंध में वायरल हुए वीडियो में पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय क्रिकेट के बल्ले से निगम कर्मचारी को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इंदौर की कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया। उन्हें 7 जुलाई तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी। इस घटनाक्रम के बाद इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्र से विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा 'मैं बहुत गुस्सा में था।

मैंने क्या कर दिया, मुझे नहीं पाता।'  घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसबल ने विधायक और उनके समर्थकों के बीच से मारपीट के शिकार बने दो निगम कर्मचारियों को बीच बचाव कर सुरक्षित बाहर निकाला। विधायक के आते ही कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की चाबी निकाल ली। आकाश ने अधिकारियों से कहा कि 10 मिनट में यहां से निकल जाना, वर्ना जो भी होगा उसके जिम्मेदार आप लोग होंगे। इसी दौरान अधिकारियों से कहासुनी हो गई। विधायक विजयवर्गीय क्रिकेट खेलने के बल्ले से निगम अधिकारियों को पीट रहे थे। घटना के बाद निगम के अफसरों ने स्थानीय पुलिस को शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर घटना से आक्रोशित निगम कर्मियों ने काम बंद का एलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर घटनाक्रम से जुड़े वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि निजी न्‍यूज चैनल के एंकर द्वारा उनके पिता कैलाश विजयवर्गीय से इस वाबत सवाल पूछे जाने पर भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भडक गए।  

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »