29 Mar 2024, 15:16:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में चम्बल नदी में नहाने गए एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर उसे नदी में खींचने की कोशिश की। लंबे प्रयासों के बाद ग्रामीणों की मदद व युवक के हौंसले ने उसकी जान बचा ली। ढोढर पुलिस सूत्रों के मुताबिक बगदिया गांव का विनोद आदिवासी सोमवार अपराह्न नदी में नहाने उतरा।
तभी घात लगाकर उस पर मगरमच्छ ने हमला कर उसे नदी में खींच लिया। सूत्रों ने बताया कि किनारे खड़े चरवाहों ने मगरमच्छ पर पत्थर फेंके वहीं युवक भी लगातार बहुत देर तक मगरमच्छ से जूझता रहा। इसी बीच मगरमच्छ ने उसे छोड़ दिया। चरवाहों ने पास में रखी छोटी नाव से उसे बचाया। युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »