20 Apr 2024, 03:26:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रदेश में शिक्षा प्रणाली अब और सुदृढ़ होगी: ओझा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 1:01AM | Updated Date: Jun 25 2019 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों के साथ ही सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार के प्रति भी पूरी तरह से गंभीर है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ का पूरी गंभीरता के साथ आगाज करना स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ भाजपा की पिछली शिवराज सरकार द्वारा किये गये शिक्षा व्यवस्था के माफियाकरण के विपरीत, सरकारी स्कूलों की व्यवस्था के प्रति जनता के मन में खोया विश्वास पुन: कायम करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में शिक्षा माफिया ने जिस तरह से इस प्रदेश में सरकारी संरक्षण में अपना जाल फैलाया, उससे निजी स्कूल ऐसे पनपे कि सरकारी स्कूलों की पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के मुकाबले खुलने वाले सरकारी स्कूलों की संख्या लगभग नगण्य थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था, गुणवत्ता व शिक्षा प्रणाली अब अधिक अच्छी और सुदृढ़ होगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »