29 Mar 2024, 14:34:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दस्तक अभियान से मन्दसौर जिले में स्क्रीन हुए 28,643 बच्चे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 7:32PM | Updated Date: Jun 24 2019 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में कुपोषण निवारण में दस्तक अभियान के तहत मन्दसौर जिले में 234 दल द्वारा घर-घर जाकर 28 हजार 643 बच्चे स्क्रीन किये गये। इन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दल शून्य से 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों की जाँच कर रहे हैं। कुपोषण, खून की कमी, निमोनिया, दस्त एवं बच्चों में जन्मजात विकृति की पहचान होने पर 9 माह से 5 वर्ष तक आयु के समस्त बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जा रही है।

अभियान के अन्तर्गत जिले में जन्म के समय कम वजन के शिशुओं की उचित देखभाल के पालकों को सलाह दी जा रही है। अभी तक मन्दसौर जिले में 656 बच्चों को रेफर किया गया है। सेप्सिस वाले 10 बच्चे, गंभीर निर्जलीकरण वाले 70 बच्चे, गंभीर अनिमिया वाले 344 बच्चे, चिकित्सकीय जटीलतायुक्त गंभीर कुपोषित 154 बच्चे और जन्मजात विकृति वाले 45 बच्चे रेफर किये गये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »