29 Mar 2024, 18:54:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक कांग्रेस नेता को धमकाने और अभद्रता करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी विधायक कमल पटेल के बेटे और पार्टी नेता सुदीप पटेल को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 
आरोपी सुदीप पटेल की गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन ने 25 हजार रुपए का इनाम रखा था। आरोप है कि सुदीप पटेल ने 28 अप्रैल को एक स्थानीय कांग्रेस नेता व अधिवक्ता सुखराम बामने को मोबाइल पर धमकी देने के साथ जातिसूचक शब्दों से अभद्रता की थी।
 
पुलिस अधीक्षक भागवत सिंह विरदे ने बताया कि सुदीप पटेल को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। सुदीप पटेल हरदा जिले में खिरकिया जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष हैं। वहीं उनकी पत्नी कोमल पटेल हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »