29 Mar 2024, 16:46:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उज्जैन: महाकाल के दीवानों को मिलेगी अब ये सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 1:54PM | Updated Date: Jun 20 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले आम दर्शनार्थियों को सप्ताह में एक दिन छोडकर गर्भगृह से दर्शन कराने की व्यवस्था लागू की गई है। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शशांक मिश्र की अध्यक्षता में कल यहां आयोजित बैठक में रविवार छोड़कर आम दर्शनार्थियों को गर्भगृह में दर्शन की अनुमति का निर्णय किया गया है।
 
ये व्यवस्था सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक करने का निर्णय हुआ है। शुरुआती दौर में प्रायोगिक तौर पर ये व्यवस्था लागू की जाएगी, बाद में इसका अध्ययन कर इसे स्थाई तौर पर लागू किया जा सकेगा। इसी तरह श्रद्धालुओं के लिये पांच ग्राम का भगवान महाकालेश्वर के मन्दिर की छाप वाला चांदी का सिक्का भी उपलब्ध करवाया जायेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »