25 Apr 2024, 22:29:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र की आदित्यपुरम कॉलोनी में आज बिजली के खुले तारों की चपेट में आने से दस वर्ष की एक बालिका की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आदित्यपुरम निवासी मकरंद तोमर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में जवान हैं, उनकी 10 साल की बेटी परी सुबह छत पर सूर्य को जल अर्पित करने गई थी।
 
जल चढाने के दौरान वह वहां पडे बिजली के नंगे तारों के चपेट में आ गई और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बारे में पता चलते ही परिजन बेसुध हो गए और आसपास के लोग भी तोमर के घर के बाहर पहुंच गये। परी के पिता मकरंद तोमर पिछले सप्ताह छुट्टी लेकर घर आए थे। मकरंद आज ही ड्यूटी पर लौट रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »