24 Apr 2024, 00:11:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में ई-दक्ष केन्द्र संचालित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 4:34PM | Updated Date: Jun 13 2019 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में मैप आई.टी.के माध्यम से शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिये ई-दक्ष केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। इन केन्द्रों पर निरन्तर प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार विभाग ने अन्य विभागों से अधिकारियों-कर्मचारियों को आई.टी. एवं ई-गवर्नेंस आधारित कार्य-प्रणाली में दक्ष बनाने के लिये वर्ष 2019-20 में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल करने के प्रस्ताव 30 जून तक मांगे हैं।
 
प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी ई-दक्ष पोर्टल पर उपलब्ध है। मैप आई.टी.द्वारा राज्य स्तर पर विभिन्न विभागों के सफल प्रशिक्षण किये गये हैं। इनमें ई-पंजीयन, शिक्षा विभाग, एकीकृत बाल विकास, वाणिज्यिक कर विभाग, सामान्य प्रशासन, राजस्व, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, जन-जातीय, कृषि विभाग और सी.एम. हेल्पलाईन प्रमुख हैं। मैप आई.टी. ने विधानसभा सदस्यों के लिये भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »