26 Apr 2024, 04:27:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नेहरू ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव- भनोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 12:09AM | Updated Date: May 27 2019 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तरुण भनोत ने भारत के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि पण्डित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी। तरुण भनोत ने कहा कि भारत के संसदीय प्रजातंत्र की नींव रखने में पण्डित नेहरू के योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। आज भारत के संसदीय प्रजातंत्र की पूरे विश्व में पहचान है। उन्होंने प्रजातांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना और अपने राजनैतिक विरोधियों का आदर करना सिखाया। उन्होंने कहा कि पण्डित नेहरू ने हमें जो लोकतांत्रिक अधिकार दिलाये हैं उनका सतर्कता से उपयोग करना होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »