20 Apr 2024, 20:36:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कमलनाथ ने प्रेम सिंह चौहान के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 3:06PM | Updated Date: May 26 2019 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता श्री प्रेम सिंह  चौहान के निवास पर पहुंचकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कमलनाथ सबह चौहान के यहां साकेत नगर स्थित निवास पर पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।
 
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी श्री चौहान के निवास पर पहुंचकर प्रेम सिंह  चौहान के अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रेम सिंह चौहान का कल अपरान्ह मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री  चौहान सूचना मिलने पर तुरंत मुंबई पहुंचे और रात्रि में अपने साथ विशेष विमान से पार्थिव शरीर भोपाल लाए।  चौहान की अंत्येष्टि आज अपरान्ह सीहोर जिले में स्थित गृह गांव जैत में नर्मदा नदी के तट पर की जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »