20 Apr 2024, 19:56:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कार में बंद तीन बच्चों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 12:33AM | Updated Date: May 25 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र में खेल खेल में खुद को एक कार में बंद कर लेने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो जाने का मामला आज प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे में सांवेर के चद्रभागा क्षेत्र के रहने वाले पवन के तीन बच्चे प्रतीक, पूनम और बुलबुल की मौत हो गयी है। बताया जा  रहा है कि बच्चे शुक्रवार सुबह घर से पास ही में स्थित आँगनवाड़ी जाने के  लिये निकले थे। इस बीच वे घर के पास में खड़ी एक पुरानी कार का दरवाजा खोल उस में घुस गये।

आशंका है कि बच्चों ने खेलते-खेलते कार को अंदर से लॉक कर लिया। लगभग दो घंटे बाद जब परिजनों ने बच्चों की खोजबीन की तब बच्चे कार में अचेत पड़े दिखायी दिये। कार का कांच तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि कार बच्चों के घर के पास जर्जर अवस्था में खड़ी रहती थी और बच्चे अक्सर वहां जाकर खेलते थे। आज भी खेल के दौरान हादसा होने की आशंका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »