29 Mar 2024, 00:17:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश की आदिवासीबहुल सीट बैतूल से भाजपा प्रत्याशी की जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 8:47PM | Updated Date: May 23 2019 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल।  मध्यप्रदेश की बैतूल संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के डी डी उइके ने कांग्रेस के अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी रामू टेकाम को करीब साढ़े तीन लाख से अधिक मतों से पराजित कर ये सीट फिर से भाजपा की झोली में डाल दी है। यहां से भाजपा प्रत्याशी उइके ने करीब तीन लाख 60 हजार मतों से कांग्रेस के टेकाम को हराया है। उइके को कुल आठ लाख 11 हजार 248 मत प्राप्त हुए। वहीं टेकाम चार लाख 51 हजार सात मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बैतूल जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण पिथोड़े ने उइके को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस सीट से लगातार आठवीं बार भाजपा को जीत हासिल हुई है। इसके पहले यहां से भाजपा की ज्योति धुर्वे सांसद थीं। जाति प्रमाणपत्र के विवाद में फंसने के कारण उनका टिकट काट दिया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »