20 Apr 2024, 13:52:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पारुल ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर जताई आपत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 12:23AM | Updated Date: Apr 22 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष और सागर जिले की सुरखी विधानसभा की पूर्व भाजपा विधायक पारुल साहू ने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर आपत्ति जताते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व से चितंन करने की मांग की है। साहू ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि भाजपा धर्म निरपेक्ष पार्टी है और इस पार्टी ने सभी वर्गों को महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जो बयान दिए है वह ठीक नही है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को चितंन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस देश में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब भाई भाई है। अनेकता में एकता ही भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि साध्वी और योगी के बयान भाजपा के लिए कही श्राप ना बन जाये इसकी चिंता शीर्ष नेतृत्व को जरूर करना चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »