20 Apr 2024, 19:09:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुयी - राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 12:19AM | Updated Date: Apr 22 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगरौली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दावा करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है और आने वाले दिनों में देश, विश्व के गिने चुने मजबूत अर्थव्यवस्था वाले राष्ट्रों में शुमार हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी  नेता सिंह ने सीधी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले बैढ़न में पार्टी प्रत्याशी रीति पाठक के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से गरीबी को दूर करने का प्रयास किया। इसी के तहत गरीबों के भी बैंक खाते खुलवाए गए। अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए अन्य कार्य भी किए गए। इसके चलते देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए और भी कदम उठाए जाएंगे और ये सफल होने पर भारत विश्व के उन गिनेचुने राष्ट्रों में शामिल हो सकता है, जो विश्व स्तर की मजबूत अर्थव्यवस्थाएं मानी जाती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं का भी जिक्र किया और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »