29 Mar 2024, 01:53:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल : साइकल रैली के जरिए दिया मतदान का संदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 12:40PM | Updated Date: Apr 21 2019 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आज यहां आम लोगों को मतदान को लेकर जागरुकता का संदेश देने के लिए साइकल रैली निकाली गई। नगर निगम भोपाल और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित रैली लाल परेड मैदान से शुरू हुयी, जो इकबाल मैदान पर संपन्न हुयी। रैली को कलेक्टर सुदाम खाड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें हजारों साइकल चालक शामिल हुए।

इस मौके पर भोपाल के उप महानिरीक्षक इरशाद वली, नगर निगम आयुक्त विजय कुमार दत्ता और अपर आयुक्त मयंक वर्मा तथा कमल सोलंकी भी दल बल के साथ मौजूद थे। इस दौरान मुख्य रूप से आम लोगों को लोकसभा चुनाव में मतदान देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नारे लगाए गए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »