16 Apr 2024, 19:16:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो चरणों के हुए चुनाव में विपक्षियों को पेवेलियन भेज दिया:मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 10:53PM | Updated Date: Apr 20 2019 10:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दो चरणों के हुए चुनाव में विपक्षियों को पेवेलियन भेज दिया है और उनके चेहरे उतर गए है, इस लिए वे बौखला गए हैं और अपनी हार के लिए ईवीएम को टारगेट कर निर्वाचन आयोग पर गुस्सा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री शनिवार को बरेली के देवचरा में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार और आंवला  की प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव का नतीजा तो तय हो चुका है पिछले दो चरणों में हुए चुनाव में विपक्षियों की नींद उड़ चुकी  है। विपक्षियों ने मान लिया है कि कि जनता उनके साथ नहीं है। उन्होंने दो चरणों में हुए चुनाव के बाद सारे विरोधी कारण ढूंढने में लगे हैं कि हर का कारण जनता को क्या बताये। बरेली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह नाथ संतों की कर्म स्थली रही है।
 
यहाँ जात पात का नहीं बल्कि सबके साथ की बात होती हैं। उन्होंने कहा कि जात पाल की बात करने वाल देश को मंजूर नहीं हैं, ऐसे लोगों का समर्थन करने वालों को पोलिंग बूथ पर नकार देना हैं। मोदी ने कहा कि राष्ट्र द्रोह का कानून हटाने वालों वालों ,भारत गलियां देने वालों को खुली छूट नहीं दी जाएगी। देश द्रोहियों को सजा होनी चाहिए।  ऐसे लोगों को देश कभी माŸफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन फर्जी है। देश के लिए महामिलावटियों का कोई विजन नहीं हैं। उनका विजन केवल मोदी हटाने का है। ये लोग मोदी को नारों से नहीं हटा सकते क्योंकि मोदी को 130 करोड़ जनता का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा की कांग्रेस गठबंधन सरकार में आतंकवादी हमले होते थे तो । उस समय आतंकवादियों के खिलाफ नहीं बल्कि हिन्दुओं के खिलाफ कार्रवाई होती थी। जब की पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति पर कभी भी ऊँगली नहीं उठी।  बल्कि नकामदारों ने हिन्दू आतंकवाद का नाम दे दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »