19 Apr 2024, 08:37:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कांग्रेस तोड़ने और भाजपा जोड़ने का काम करती- तोमर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 8:13PM | Updated Date: Apr 20 2019 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजगढ़।  केन्द्रीय पंचायत राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस तोड़ने का काम करती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी जोड़ने का काम करती है। तोमर आज यहां पार्टी प्रत्याशी रोडमल नागर का नामांकन फार्म जमा कराने के बाद आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना चाहती है, कार्यकर्ता मेहनत कर जनता के भरोसे को टूटने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव किसी की सरकार बनाने भर के लिये नहीं है। यह देश के लिये दिशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि जनमानस के अंर्तमन में यह बात घर कर चुकी है कि अगर कांग्रेस की सरकार है तो विनाश होगा और भाजपा की सरकार बनी तो वह देश को विकास के रास्ते पर ले जायेगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह चुनाव दो शक्तियों के बीच हो रहा है। एक शक्ति कांग्रेस के रूप में है जो देश को तोड़ने में विश्वास करती है और दूसरी शक्ति नरेन्द्र मोदी है जो देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश को जोड़ने चाहती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »