20 Apr 2024, 02:46:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुरैना : उपनिरीक्षक युवती से हुए बलात्‍कर के आरोप में गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 12:41PM | Updated Date: Apr 19 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में परिवहन विभाग में पदस्थ एक उपनिरीक्षक को पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दमोह की रहने वाली एक युवती ने कल मुरैना के सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि परिवहन विभाग में पदस्थ एक उपनिरीक्षक शंकर पचौरी निवासी ग्राम जोरी (मुरैना) और वह जब राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी, उसी दौरान वे दोनों दो साल तक लिव इन रिलेशन में रहे।
 
तब शंकर पचौरी ने उससे शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाए थे। परिवहन विभाग में नौकरी लगने के बाद पीड़िता ने शंकर से शादी  करने को कहा तो वह टालता रहा। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता को अचानक जब पता चला कि शंकर पचौरी 19 अप्रैल को मुरैना में एक अन्य लड़की के साथ शादी करने जा रहा है। तब उसने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कर शादी के फेरे पड़ने से पूर्व ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »