20 Apr 2024, 17:53:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भोपाल।  भारतीय जनता पार्टी ने बालाघाट संसदीय सीट से पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार ढाल सिंह बिसेन के चुनाव मैदान में होने के बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले वर्तमान सांसद बोध सिंह भगत को आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। प्रदेश पार्टी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने भगत को अनुशासनहीनता के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है।
 
बालाघाट में भाजपा ने इस बार भगत का टिकट काटकर बिसेन को प्रत्याशी बनाया है। बोध सिंह भगत निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में डटे हुए हैं। इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। यहां पर मतदान 29 अप्रैल को होगा और 27 अप्रैल की शाम को चुनावी शोरगुल थम जाएगा।
 
महाकौशल अंचल के तहत आने वाले और मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से सटी बालाघाट संसदीय सीट पर भाजपा के बिसेन और कांग्रेस के मधु भगत के बीच रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। इस बीच भाजपा के बागी बोध सिंह भगत की उपस्थिति से माना जा रहा है कि वे भाजपा के कुछ वोट काटने में सफल रह सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »