16 Apr 2024, 17:16:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पुलिस के प्रदेशव्यापी अभियान में बड़ी मात्रा में नकदी सहित हथियार बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 7:57PM | Updated Date: Apr 18 2019 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल।  मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़ी मात्रा में नकदी और हथियार जप्त किये गये है। पुलिस मुख्यालय की ओर से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये गये अभियान के तहत पिछले पांच हफ्तों में 57 करोड़ नकदी सहित 4 हजार 5 सौ 47 अवैध हथियार के साथ सवा लाख लिटर अवैध शराब जब्त किया गया है।

इसके अलावा लगभग 3 करोड़ 80 लाख रूपये कीमत के लगभग 556 किलोग्राम के सोन-चांदी के जेवरात जब्त की गई है। लोकसभा चुनाव को निष्­पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन कराने के मकसद से चलाए जा रहे अभियान के तहत इसी दौरान प्रदेश भर में एक लाख 3 हजार 952 आदतन आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्­मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस अवधि में 35 हजार 544 गैर जमानती वारंट तामील कराए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »