19 Apr 2024, 05:03:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर मे सैक्स रैकेट का पर्दाफास, चार युवतियां समेत सात गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 5:26PM | Updated Date: Apr 18 2019 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की अपराध शाखा पुलिस ने आज देह व्यापार के आरोप में चार युवतियों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के कलानी नगर के एक किराए के मकान में दबिश दी गई। पुलिस ने यहां एक बहुमंज़िला इमारत के एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड करते हुए चार युवतियों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दबिश के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 हजार रुपए की नगदी, 8 मोबाइल फोन और अनैतिक वस्तुएं जब्त की गई हैं। पुलिस गिरफ्त में आये राजकुमार गौड (25) और सद्दाम (23) निवासी इंदौर और शरद शर्मा (26) निवासी उज्जैन बताए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्यवाही से वहां रहवासियों में हड़कंप मचा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »