20 Apr 2024, 02:52:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मां के साथ नदी गयी मासूम बालिका की डूबने से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 11:52PM | Updated Date: Apr 15 2019 11:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में आज मां के साथ नदी में नहाने गयी चार वर्षीय एक बालिका की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरण नदी में शिवानी बर्मन नदी में स्रान करते समय पानी में डूब गयी। माँ नदी में कपडे धो रही थी। इसी बीच मां का ध्यान अपनी बेटी पर से हट गया और वह डूब गयी। शिवानी को नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना शहपुरा थाना क्षेत्र के भिटौनी-विक्रमपुर के बीच की है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से टकरा जाने से मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस ने दोनो मामलें में मर्ग कायम कर जांच पडताल शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »