25 Apr 2024, 19:51:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 35 करोड़ से अधिक की नगदी एवं सामग्री जप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 11:22PM | Updated Date: Apr 15 2019 11:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्­य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2019 में निर्वाचन व्यय निगरानी का कार्य पुलिस, आबकारी, आयकर एवं अन्‍­य एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार निर्वाचन घोषणा 10 मार्च से 11 अप्रैल, 2019 तक 35 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक की नगदी एवं अन्­य सामग्री जप्­त की गयी। इसमें 14 करोड़ 22 लाख 86 हजार रूपये नगद, 9 करोड़ 30 लाख 93 हजार रूपये की अवैध शराब, 4 करोड़ 4 लाख 99 हजार रूपये के अवैध मादक पदार्थ एवं 3 करोड़ 41 लाख 30 हजार रूपये की बहुमूल्­य धातु तथा 4 करोड़ 54 लाख 43 हजार  रूपये के हथियार, वाहन एवं अन्­य सामान है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »