20 Apr 2024, 15:45:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

होली की उगाही करने आए बदमाशों ने तीन लोगों को मारा चाकू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 2:11AM | Updated Date: Mar 23 2019 2:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। छत्रीपुरा में होली की उगाही करने आए बदमाश और उसके तीन साथियों ने एक व्यापारी सहित तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। हादसे की रात टीआई खुद इलाके में गश्त कर रहे थे। जिसमें बदमाश अलसुबह वारदात को अंजाम देकर भाग गए। फिलहाल पीड़िता ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। घटना मालगंज टेम्पो स्टैंड के यहां की है। होली के दिन सुबह रेडिया चौक में रहने वाला आकाश उर्फ मंगल सालवी अपने साथियों के साथ वसूली करने पहुंचा। इस दौरान उसने कुल्फी का व्यापार करने वाले हर्ष राठौर से रुपए की मांग की। दुकानदार द्वारा इनकार करने पर आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। इसके बाद आरोपी ने विक्की सावंत पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं पास में खड़े एक अन्य को भी चाकू मार दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। बताया जाता है कि त्योहार में ड्यूटी होने के चलते अधिकारियों ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज नहीं किया। मामले में पीड़ित शुक्रवार रात थाने पहुंचे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »