29 Mar 2024, 10:49:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

ग्वालियर। पुताई कर रहा एक युवक करंट लगने से झुलस गया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के बारह बीघा कॉलोनी की है। करंट से झुलसे युवक को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और जांच के बाद शव को निगरानी में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामाजी का पुरा निवासी 24 वर्षीय आरिफ खान पुत्र लतीफ खान पुताई का काम करता है। वह 12 बीघा कॉलोनी में मकान की पुताई करने आया था। दूसरी मंजिल पर पुताई करते समय अचानक एक तेज आवाज आई और जब लोग ऊपर पहुंचे तो देखा कि आरिफ झुलसा हुआ पड़ा था। उसे तुरंत ही गंभीर हालत में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »