28 Mar 2024, 23:32:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

ग्वालियर। बीमार पिता को देखने के लिये गांव गये एक युवक के सूने घर के ताले चटकाकर चोरों ने नगदी व गहने सहित कीमती माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम की है। घटना का पता सुबह चला जब पीड़ित वापस लौटा तो घर के ताले चटके हुए थे और कीमती माल गायब था। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गए माल की कीमत करीब दो लाख है।
 
महाराजपुरा थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मन ने बताया की थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी तीस वर्षीय जयकम सिंह गुर्जर पुत्र रणवीर सिंह गुर्जर प्रायवेट जॉब और खेती किसानी करते हैं। दो दिन पहले उनके पिता का स्वाथ्य खराब होने पर पत्नी बच्चों के साथ यहां पर ताले डाल कर अपने घर मेहगांव गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और उनके घर के ताले चटकाकर अंदर पहुंचे और अलमारी में रखे साढ़े 6 तोला बजनी सोने और चांदी के आभूषण के साथ ही नगदी दस हजार रुपये पार कर ले गये।
 
घटना का पता सुबह चला जब वे वापस आए तो घर के ताले चटके हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही वे थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »