28 Mar 2024, 14:14:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कपिलधारा कूप निर्माण में भ्रष्टाचार पर 15 के खिलाफ प्रकरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 12:59AM | Updated Date: Mar 20 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खरगोन। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने खरगोन जिले के विभिन्न विकास खंडों में कपिलधारा कूप निर्माण में करीब 91 लाख रुपए की आर्थिक अनियमितताओं के चलते कृषि उपसंचालक समेत 15 अधिकारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए हैं। अधिकृत जानकारी के अनुसार बडवाह निवासी रमेश पवार ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत आवेदन की जांच  के बाद विजय चौरसिया, तत्कालीन भूमि संरक्षण अधिकारी उप संभाग खरगोन और अब  उपसंचालक कृषि इंदौर समेत 15 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 8 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना आरंभ कर दी गई है।
 
शिकायत की जांच में पाया गया कि वर्ष 2012 से वर्ष 2014 -15 तक खरगोन जिले के विकासखंड सेगांव, भगवानपुरा, गोगावा, भीकनगांव , कसरावद, महेश्वर ,बड़वाह एवं झिरनिया में कुल 354 कपिलधारा कूप स्वीकृत हुए थे, जिनमें से 151 कपिल धारा कूप निर्माण पर व्यय अधिक दर्शाया गया जबकि वास्तविक मूल्यांकन कम पाया गया। इसके अतिरिक्त तीन कपिलधारा कूपों का निर्माण ही नहीं कराया गया एवं उनके निर्माण की राशि आहरित कर ली गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »