26 Apr 2024, 00:21:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

शराब पर शिवराज कर रहे हैं प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह-सलूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 9:08PM | Updated Date: Mar 14 2019 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शराब पर प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह कर रहे है। कांग्रेस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार  सलूजा ने बताया है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कल 13 मार्च को एक पत्र शराब पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखा है, जिसमें शराब को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए देशी मदिरा की दुकानों पर विदेशी मदिरा बेचने के निर्णय को वर्तमान सरकार का निर्णय बताते हुए उस पर दु:ख और पीड़ा जतायी।
 
उन्होंने पत्र में लिखा है कि यह निर्णय नागरिकों के स्वास्थ्य, युवाओं के भविष्य और कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है। साथ ही वर्तमान में प्रदेश में 2700 देशी मदिरा और 1000 विदेशी मदिरा की दुकाने हैं। उन्होंने कहा है कि बड़ी खुशी होती कि चौहान शराब पर आपत्ति जताने वाला पत्र लिखते, लेकिन उनका यह पत्र देशी शराब के ब्रांड एम्बेसडर की तरह लिखा गया है। इस पत्र में उन्होंने कहीं भी मदिरा का विरोध नहीं किया है। सिर्फ देशी मदिरा की दुकानों पर विदेशी मदिरा बेचे जाने का विरोध किया है।
 
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस पत्र के द्वारा वो देशी मदिरा निर्माताओं के एकाधिकार को सुरक्षित रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे पर शिवराजंसिंह चैहान व भाजपा प्रदेश की भोली-भाली जनता को गुमराह व भ्रमित कर रहे हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि वर्तमान मंत्रिमण्डल ने मोटे तौर पर 2019-20 के लिए उसी आबकारी नीति का पालन किया है जो पूर्व भाजपा सरकार द्वारा तय की गयी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »