25 Apr 2024, 07:44:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा भिंड प्रशासन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 2:58PM | Updated Date: Feb 23 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। जिले में साल 2018 में 11 लाख 79 हजार 672 मतदाता थे। विशेष अभियान चलने के बाद इनकी संख्या अब 11 लाख 90 हजार 875 हो गई है। जिले के एक हजार 480 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। कलेक्टर छोटे भिंड एवं अपर कलेक्टर तरुण भटनागर ने संयुक्त रूप से कल पत्रकारों को बताया कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में 23 हजार 714 नाम जोडे गए तथा 12 हजार 511 नाम हटाए गए।

इस प्रकार से कुल 11 हजार 203 मतदाता जुड गए हैं। जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 11 लाख 90 हजार 875 हो गई है। जिले की जनसंख्या का लिंगानुपात 838 है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह की अध्यक्षता में कल राजनीतिक दलों की बैठक भी हुई। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अंतिम सूची प्रकाशन के बाद जिले के मतदाताओं की सूची सीडी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »