28 Mar 2024, 15:26:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

सलूजा किसान भाजपा किसानों की ऋणमाफी से खुश नहीं है - सलूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 9:45PM | Updated Date: Feb 22 2019 9:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि रतलाम जिले में आज मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जय किसान ऋण माफी योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरण कार्य के शुरूआत कार्यक्रम का बहिष्कार करके विपक्षी दल भाजपा ने यह बता दिया है कि वह किसानों की ऋण माफी से खुश नहीं है। श्री सलूजा ने यहां एक बयान में कहा कि इस निर्णय से सभी किसान खुश हैं, लेकिन भाजपा नाखुश है। यदि वह खुश होती, तो इस निर्णय का स्वागत करती और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती। इस घटना से भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।
 
सलूजा ने कहा कि यह वही भाजपा है, जिसने अपनी सरकार के समय किसानों का एक रूपये का भी कर्जा माफ नहीं किया। किसानों को उनकी फसलों का दोगुना मूल्य तो दूर, लागत मूल्य तक नहीं दिलवाया। वह जय किसान ऋण माफी योजना की खामिया ढूंढ़ने में लग गयी। ये वही भाजपा के लोग हैं, जिनकी सरकार में किसानों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों से हताश होकर सबसे ज्यादा आत्महत्याएं कीं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में निर्दोष किसानों पर गोलियां चलायी गयीं। सलूजा ने कहा कि अब जबकि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन निभाकर अपना वायदा पूरा किया, तो भाजपा को यह अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज के ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होकर यह बता दिया है कि भाजपा और उसके नेता नकारात्मक सोच वाले हैं। भाजपा किसानों की खुशी को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।
 
भाजपा का एक भी नेता किसानों की खुशी में शामिल नहीं हुआ। सत्तारूढ़ दल के नेता श्री सलूजा ने बताया कि कि रतलाम जिले के 40 हजार 403 किसानों के 134 करोड़ 1 लाख 11 हजार 295 रूपये के ऋण आज माफ हुए हैं। प्रदेश में पहले चरण में 25 लाख 49 हजार 451 किसानों के खाते में एक मार्च 2019 तक राशि जमा हो जायेगी। प्रदेश के किसानों के खातों में 10 हजार 123 करोड़ रूपये जमा होंगे। सलूजा ने दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना सबसे बड़ा वचन निभाकर किसानों को ऋणमुक्त बनाया है। यह किसी भी राज्य की सबसे बड़ी फसल ऋण माफी योजना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »