19 Apr 2024, 19:01:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

शिवपुरी : बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त, पांच मवेशियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2019 12:44PM | Updated Date: Feb 15 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में जहां एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पांच मवेशियों की मृत्यु भी हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बामोर कला कस्बे में बिजली गिरने से भरत केवट के मकान की दीवाल दरक गई। परिवार के सदस्यों ने घर के बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। वहीं, करैरा में तीन गायों की मृत्यु हुई तथा पास के ग्राम सलैया में दो भैंसों की मृत्यु भी बिजली गिरने से हुई। खनियाधाना क्षेत्र में कुछ स्थानों पर चने के आकार के ओले गिरने की सूचना भी है। कल भी दिन भर बादल छाए रहे आज सुबह तक घना कोहरा छाया रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »