20 Apr 2024, 17:53:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के सेगांव पुलिस चौकी क्षेत्र में दो दुपहिया वाहनों में आमने-सामने हुई टक्कर के चलते दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए है। सेगांव पुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन के अनुसार सेगांव गोलवाड़ी रोड पर विद्युत ग्रिड के सामने कल रात दुपहिया वाहनों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में राहुल (18) निवासी दोमवाड़ा तथा अशोक (25) निवासी जामनया की मृत्यु हो गई। दुपहिया वाहनों पर ही सवार गूजर बाई, शेरू और रामचंद्र निवासी कचनारवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »