20 Apr 2024, 16:35:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी: खेत से महिला का जला सिर और रीढ़ की हट्टी बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 2:14PM | Updated Date: Jan 22 2019 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के फिजिकल कॉलेज थाना अंतर्गत करोंदी बस्ती में एक खेत से एक महिला का जला हुआ सिर एवं रीढ़ की हड्डी बरामद की गई है। संभावना है कि किसी ने उसकी हत्या करके शरीर के टुकड़े टुकड़े करके अलग अलग फेंक दिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा पुलिस एवं एफएसएल के दल ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से घटना की जांच शुरू कर दी है।

ऐसी संभावना है कि किसी ने महिला की हत्या करके उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके अलग-अलग फेंका है तथा पहचान छुपाने के लिए खोपड़ी का हिस्सा जला दिया है। पुलिस द्वारा मानव अंग बरामद कर जांच आरंभ कर दी गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »