25 Apr 2024, 22:25:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 3:17PM | Updated Date: Jan 16 2019 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के समनापुर गांव में आज शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटकर खाई में गिरने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संबलपुर गांव में मकर संक्रांति का मेला कर लौट रहे ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लोगों का ट्रैक्टर समनापुर गांव के समीप ट्रॉली सहित पलटकर खाई में गिर गया।
 
दुर्घटना में धर्मेन्द्र यादव (26), मूंगाबाई (55), कमला ठाकुर (45) और  सात वर्ष की एक बच्ची अंकिता की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि पंद्रह लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी लोग धुबगट पौंड़ी गांव के निवासी बताए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »