24 Apr 2024, 22:59:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी में राज्य के कई हिस्से शीतलहर की चपेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 12:25PM | Updated Date: Jan 16 2019 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्य के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं और राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। राज्य में उत्तरी हवाओं ने मंगलवार की रात से ठिठुरन बढ़ा दी है, बुधवार की सुबह हवाओं का असर बने होने के कारण ठंड के तेवर और तल्ख हो गए। मौसम साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। राज्य में नौगांव सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
 
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.4, ग्वालियर का 3.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 5.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 22.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »