16 Apr 2024, 20:16:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मनमोहन सिंह पर बनी फिल्‍म देखने इंदौर पहुंचे सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 3:45PM | Updated Date: Jan 11 2019 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के एक निजी सिनेमाघर में आज प्रदर्शित हुई ‘दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म का पहला शो देखने पहुंचे सैकड़ों भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकताओं और पुलिस में हल्की झड़प हुई। आरोप है कि भाजयुमो कार्यकर्ता सिनेमाघर के बाहर हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें रोकने पर पुलिस से उनकी हल्की-फुल्की झड़प हुई।
 
नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर (इंदौर) पंकज दीक्षित ने बताया कि पुलिस को युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के फ़िल्म देखने पहुंचने की सूचना मिली थी। कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सिनेमाघर के बाहर अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। हंगामा कर रहे युवाओं को समझाबुझा कर शांत कराया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »