20 Apr 2024, 01:27:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

सेक्स रैकेट का खुलासा, तीन लड़कियों समेत सात गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2018 2:31PM | Updated Date: Dec 19 2018 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के लालघाटी में स्थित एक फ्लैट पर पुलिस ने दबिश देकर एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए तीन युवतियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कौशल ने आज बताया कि कल रात लालघाटी क्षेत्र के एक फ्लैट पर अवैध गतिविधियों की सूचना मिलते पर महिला थाना पुलिस की मदद से दबिश दी गयी।
 
दबिश में मौके से तीन लड़कियों और चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि इस आवासीय परिसर में नीचे के फ्लैट पर एक जिम संचालित की जा रही है , जबकि ऊपर के फ्लैट काे आरोपियों द्वारा किराए पर लेकर इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि इस गोरखधंधे की सरगना एक सेक्स रैकेट में पहले पकडी चुकी हैं। पुलिस पकडे गए आरोपियों से पूछताछ में जुट हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »