28 Mar 2024, 21:33:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

पर्यावरण बचाने के लिए लोग तरह-तरह की कोशिशें करते हैं। अभी तक कई लोगों ने ईको-फ्रेंडली चीजें बनाई हैं। ऐसे ही प्रयास में बोस्निया  के बैंजा लूका के एक बुजुर्ग इंजीनियर ने लकड़ी की कार बनाकर दौड़ा दी है। 71 वर्षीय मोमिर बोजिक एक प्रतिष्ठित कार कंपनी के फैन हैं। उन्होंने इसी कंपनी के नाम की लकड़ी की कार बना दी। 5 हजार लकड़ी के टुकड़ों से बनाई गई यह कार दो साल में बनकर तैयार हुई है। इस कार में सभी पार्ट्स लकड़ी के लगे हैं, जो लगाए जा सकते हैं। हालांकि लकड़ी के कई पार्ट्स लगाए नहीं जा सकते हैं। लकड़ी की कार सड़कों पर उतारकर वह लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश देना चाहते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »