दिवाली पर लोग अपने घरों की सफाई कर के उसे सजाते हैं। दिवाली के दिन घर को सजाना उतना ही जरुरी होता है जितना कि लक्ष्मी-गणेश की पूजा करना। घर सजाने के लिए लोग झालरों से ले कर रंगाई-पुताई आदि कराने पर ध्यान देते हैं। दिवाली पर घर सजाने के लिए आपको कुछ बेसिक सी चीजे चाहिए होती हैं हम आपकी मदद करेंगे और आपको बताएंगे कि दिवाली पर किस तरह बजट में रह कर अपने घर को सजाया जाए।
– कागज के रंग-बिरंगे रिबन से हम दिवाली के दिन घर को सजाने के लिए प्रयोग कर सकते है ।
– बिरंगी वॉल हैंगिंग को आप सोफे के पीछे या बेड के ऊपर लगा सकती हैं। इससे घर का लुक कुछ अलग हो जाएंगा।
– पूजा की थाली दिवाली के दिन पूजा की थाली का विशेश महत्व होता है। अपने पूजा घर को सजाएं, उसमें रखी मर्तियों को सजाएं और अन्त में आरती की थाली को रंग-बिरंगे कपड़ों, सितारों और पेंट आदि से सजाना ना भूलें।
– रंगोली इस दिन रंगोली का विशेष महत्व होता है। दिवाली के दिन एक खूबसूरत रंगोली बनाएं। रंगोली पर याद से कुछ दिए रखना बिल्कुल न भूलें।
– हैंडीक्राफ्ट आइटम क्ले और मिट्टी के अद्भुत हैंडीक्राफ्ट आइटम देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं और बजट के मामले में भी कम होते हैं। दिया रंग-बिरंगे दिया देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इन्हें सजाने के लिये आप अपनी कला कर इस्तमाल कर सकती है।
– तैरती दिया सेंटर टेबल के लिए सेंटर पीस चाहिए, इससे आपका कमरा खूबसूरत दिखेगा। एक चौड़े मुंह वाला बर्तन लीजिए और उसमें पानी भर कर उस पर दिए तैरा दीजिए।