26 Apr 2024, 00:38:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

मेहंदी फंक्शन में पेपर डेकोरेशन से दें यूनिक लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2017 12:12PM | Updated Date: Sep 13 2017 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डाय का मतलब है कि आप खुद ही नए-नए तरीकों से चीजों का रीयूज करें और कई क्रिएटिव चीजें बनाएं। इससे आपका खर्चा भी बचेगा। इसका एक और फायदा ये भी है कि आप अपनी इच्छा से मेहंदी डेकोरेशन कर सकते हैं।  
 
- इसके लिए आपको ग्लेज पेपर, कलर्ड पेपर और हैगिंग के लिए थ्रेड (धागा) की जरूर पड़ेगी। ग्लेज और कलर्ड पेपर की मदद से छोटे-छोटे क्रेन बना लें। फिर इन पर थ्रेड बांधकर हैगिंग की तरह लटका दें। 
- हैगिंग पेपर बोट डेकोरेशन भी मेहंदी डेकोरेशन के लिए अच्छा आइडिया है। पेपर की मदद से बोट बनाएं और उन्हें हैगिंग की तरह लटका दें। इसके लिए आप पोल्का डॉट्स या स्ट्राइप पेपर भी चुन सकते हैं। 
- यह सबसे आसान आइडिया है। येलो और ब्लू दो पॉप कलर के पेपर चुनें और उनसे पेपर फैन बनाएं। इसको ब्राइड झूले पर यूनिक तरीके से सजाएं। 
- इसके अलावा आप हैगिंग अम्ब्रेला को भी मेंहदी या वेडिंग डेकोरेशन का हिस्सा बना सकती  है। अगर आप थीम के हिसाब से डेकोरेशन करेंगे तो यह सबसे अच्छा आइडिया है। इसके अलावा आप हैंगिंग एलीफेंट डेकोरेशन भी कर सकती  है। 
- आप इन्हें रंगीन पेपर के इस्तेमाल से भी बना सकती है। यह आइ़डिया टेबल सेंटर पिसेज के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। पेपर की मदद से पाइप व्हील्स बनाएं और उनको लकड़ी की स्टिक से टेबल पर सजाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »