29 Mar 2024, 13:47:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 10:52AM | Updated Date: Aug 21 2017 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फूलदान में लगे फूल बहुत ही अच्छे लगते हैैं और इनकी खूशबू से मूड भी अच्छा रहता है। वैसे तो मार्केट में प्लास्टिक के फूल भी मिलते हैं, जिन्हें आप फूलदान में सजा सकती हैं, लेकिन उनमें खूशबू नहीं होती। अगर आप इन खूबसूरत फूलों को ड्राइंगरूम में लगाती हैं तो ये फूल आपके घर को चार चांद लगा देंगे।
 
- फूलों को फूलदान में सजाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनके पत्ते हरे रंग के हों। इससे कमरा आकर्षित लगेगा।
- ऐसे फूलों का चुनाव करें जो ताजा हों या अधखिले हों। पूरे खिले हुए फूल लगाएंगे तो वो जल्दी झड़ जाएंगे।
- फूलों को ताजा बनाए रखने के लिए दिन में दो बार इन पर हल्का पानी डालें। ऐसे में अगर इनकी खुसबू कम लगे तो इन पर परफ्यूम भी छिड़क सकती हैं।
- कई लोग इसमें डाला हुआ पानी नहीं बदलते, लेकिन ऐसा करने से बदबू फैलती है। ऐसे में रोजाना इसका पानी बदलें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »