19 Apr 2024, 21:13:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

मेघालय यहां करिए बादलों की सैर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 3:17PM | Updated Date: Aug 20 2017 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेघालय में खासी, जयंतिया और गारो जनजाति के लोग रहते हैं। यह राज्य फल और सुपारी के उत्पादन के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां के लोगों को सुपारी चबाते देखना एक आम नजारा है। शिलांग राज्य की राजधानी है, जो कि देश का 23वां सबसे बड़ा शहर है।

मेघालय उत्तर में असम और दक्षिण में बांग्लादेश से घिरा हुआ है। राज्य के करीब एक तिहाई हिस्से पर जंगल है। मेघालय के जंगल स्तनपाई, पक्षी और पौधों की जैव विविधता के लिए जाने जाते हैं। देखा जाए तो मेघालय घूमना वास्तव में संस्कृति, प्रकृति, लोग और भाषा के बीच से होकर गुजरना है। मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्राकृतिक नजारों के कारण लोग मिजोरम को भी बेहद खूबसूरत जगह मानते हैं। मिजोरम के आकर्षणों में मुरलेन नेशनल पार्क और डंपा टाइगर रिजर्व प्रमुख है। इसके अलावा यहां के झील और पालक दिल, ताम दिल और वनतावंग जलप्रपात भी बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर खींचता है। भारत के उत्तर-पूर्व में सात राज्य हैं। इसे सात बहनों या सेवन सिस्टर्स के नाम से भी जाना जाता है। मेघालय इन्हीं सात बहनों में से एक है। यहां ढेरों नदियां हैं, जिनमें से ज्यादातर बरसाती है। गारो पहाड़ी क्षेत्र में दारिंग, सांदा, बांद्रा, भोगाई, दारेंग, सिमसांग, निताई और भुपाई नदी प्रमुख है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »