19 Apr 2024, 21:40:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

छुट्टियों में करें इन खूबसूरत वादियों की सैर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 10:51AM | Updated Date: Aug 18 2017 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत में प्राचीन समय से ही कई मशहूर प्लेस हैं, जिनकी खासियत टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। प्राचीन समय में बनी मशहूर जगहों की आज काफी खस्ता हालत होती जा रही है। अफसोस की बात है कि इनकी खूबसूरती को पहले जैसे बरकरार रखने के लिए कोई उपाय तक नहीं किया जा रहा। इस तरह के हालात को देखकर लगता है कि जल्द ही यह प्राचीन खूबसूरत जगहें विलुप्त हो जाएगी, इसलिए अगर आप इन जगहों की खूबसूरती देखने की इच्छा रखते हैं, तो इस गर्मी की छुट्टियों में यहां की सैर करें। 
 
राखीगढ़ी, हरियाणा 
अपने समय में काफी मशहूर यह जगह काफी खूबसूरत हुआ करती थी, लेकिन चारों ओर रखरखाव के अभाव के कारण आज हरियाणा में मौजूद राखीगढ़ी विलुप्तता को ओर जा रहा है। 

रामसेतु, तमिलनाडु 
रामसेतु चूने के पत्थरों से बना है। यह दुनियाभर में काफी मशहूर ब्रिज है। यह भारत के धनुषकोटि को श्रीलंका के मन्नार द्वीप से जोड़ता है। परंतु दुख की बात है कि यह भी धीरे-धीरे खतरे की कगार पर है।  
 
शिमला सिविक सेंटर, हिमाचल प्रदेश
गर्मियों के लिए बेस्ट प्लेस माने जाने वाले शिमला में बहुत सी खूबसूरत इमारतें हंै, लेकिन कुछ कारणों से ये खूबसूरती इमारतें भी विलुप्त होती दिखाई दे रही हैं। 
 
महमूदाबाद किले की कोठी, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में कई स्थान प्रसिद्ध हे। ऐसे ही सीतापुर जिले के महमूदाबाद किले में स्थित एक इमारत काफी मशहूर है। 
 
सुंदरवन, पश्चिम बंगाल
मैन्ग्रोव पेड़ों से ढंका यह जंगल दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन यहां लगातार बढ़ रहे जल का स्तर इसे विलुप्तता की ओर ले जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »