29 Mar 2024, 06:07:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

नई जींस के साथ कर सकते हैं एक्सपेरिमेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 3:48PM | Updated Date: Aug 11 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिन लड़कियों की हाइट कम होती है अक्सर उन्हें जींस लंबी ही पड़ती है। ऐसे में टेलर के चक्कर काटो और फिर वो आपको आपकी जींस फिट कर के दे। अगर आपके पास टेलर तक जाने का टाइम नहीं है तो आप अपनी लंबी जींस के साथ चार तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
 
अगर फोल्ड नहीं करना चाहतीं तो इस दूसरे ऑप्शन को अपनाकर भी आप जींस की लेंथ को कम कर सकती हैं। इसके लिए जींस को किसी फ्लैट जगह पर रख दें अब डबल साइडेड फैशन टेप को जींस के बिल्कुल नीचे अंदर की ओर लगाएं और उसे सीधा कर लें। एक बार पहनकर चेक कर लें कि दोनों तरफ की लंबाई बराबर है या नहीं। टेप को सेफ ऑप्शन भी कहा जा सकता है क्योंकि इन्हें जब चाहे रिमूव भी कर सकते हैं।
 
अगर आपकी जींस बहुत ज्यादा लंबी है। तो बिना उसे टेलर के पास ले जाए घर में ही छोटा किया जा सकता है। जींस की एक्स्ट्रा लेंथ को नीचे से फोल्ड कर लें सिर्फ दो सेकेंड्स के अंदर फोल्ड करके आप इसे स्टाइलिश बना सकती हैं। सिंगल से लेकर डबल और मल्टीपल फोल्ड करने का ऑप्शन भी है आपके पास।
 
बहुत ज्यादा लंबी जींस को आप नीचे से काट कर भी छोटा कर सकती हैं। इसके लिए जींस को किसी फ्लैट जगह रख लें और इंचटेप से एक बराबर नाप लेकर चॉक से मार्क कर लें। अब कैंची से इसे काट लें। स्टाइल के लिए इसकी हेमलाइन थोड़ा ऊपर-नीचे भी रख सकते हैं और साथ ही नीचे से इसके धागों को भी निकाल सकते हैं।
 
यह एक्सपेरिमेंट आपको आपकी मम्मी की याद दिला देगा। जब वो अपने हाथों से कपड़ों को सिला करती थीं। अब आपकी बारी, लंबी जींस को शॉर्ट करने के लिए उसे नीचे से सिल लें। रफ लुक के लिए हाथों से सिलें और परफेक्ट लुक के लिए सिलाई मशीन से।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »