19 Apr 2024, 17:29:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

Swings से घर को ऐसे दें क्रिएटिव लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 2:06PM | Updated Date: Aug 10 2017 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर कोई अपने घर को नए ट्रेंड के साथ मॉर्डन तरीके से सजाना चाहता है। अंदर या बाहर के बाग बगीचों को क्रिएटिव लुक देने के लिए आप कोई कसर नहीं छोड़ते। आजकल हर कोई झूला लगाकर घर को सुंदर बनाने में लगा है। घर में लोगों ने बालकनी, लिविंगरूम या हॉल हर जगह झूले के लिए एक स्पेशल कॉर्नर बनाकर रखा होता है। बच्चों से लेकर बड़ो तक हर कोई इस झूले पर एंजॉय करता है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि आप झूलों को सही तरीके से घर लगाएं, ताकि ये आपके घर को स्टाइलिश लुक के साथ-साथ आपको आराम भी दें।
 
बालकनी 
अगर आपके घर में ज्यादा लोग नहीं है तो आप बालकनी में कैन के बने सिंगल सीट वाले झूले लगा सकती हैं। इन पर आप छोटे कुशन और गद्दियां लगा दें। इन झूलों की देखभाल बड़े ही आराम से की जा सकती है और इससे आपके घर को स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।
 
कमरा
कमरे में झूला लगाना तो हर किसी को पंसद होता है। आप चाहे तो अपने रूम में सिंगल कैन के झूलों लगा कर उन पर अपने मनपंसद कुशन रख सकती हैं। अगर फिर भी आपको तय करने में परेशानी हो रही है तो आप इन पर फ्लोरल प्रिंट्स की गद्दियां, जालीदार बैक, हैवी मैटीरियाल और गहरे रंग के कुशन रख सकती हैं।
 
ड्राइंगरूम
ड्राइंगरूम घर की सबसे अहम जगह होती है। घर में आने वाले मेहमान या परिवार का कोई भी सदस्य सबसे पहले ड्राइंगरूम में ही प्रवेश करता है। यहां पर आप वुडन या फिर ग्लास के बने झूले लगा सकती हैं। ये झूले आरामदायक तो होते हैं और जल्दी खराब भी नहीं होते। इससे आपके घर को भी पारंपरिक लुक मिलता है। 
 
छत और गार्डन
छत और गार्डन घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। गार्डन या फिर छत पर बैठ कर पूरा परिवार साथ में एंजॉय करता है। यहां पर झूले रखने के साथ उसके कराब होने का भी डर रहता है। ऐसे में आप इन जगहों पर आयरन के बने झूले रख सकती हैं। ये झूले धूप और बारिश से भी खराब नहीं होते और इन पर बैठकर आप अपने टैरेस और गार्डन के प्रकृति नजारों का मजा उठा सकती हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »