29 Mar 2024, 12:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

घर में रूम से ज्यादा बाथरूम में खर्च करते हैं लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 1:38PM | Updated Date: Jul 24 2017 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महीन मोरक्कन डिजाइन और पर्शियन आर्ट, इनकी जगह ड्रॉइंगरूम के अलावा वॉशरूम में भी बनती जा रही है। खासतौर पर वॉश बेसिन में ऐसे प्रयोग देखने को मिल रहे हैं जिसमें गोल्ड प्लेटिंग से लेकर कीमती पत्थर तक का प्रयोग किया जा रहा है।  अक्षित बंसल बताते हैं कि भारत में घर के कमरों से ज्यादा अब बाथरूम पर पैसा खर्च करने का ट्रेंड है। 
 
गोल्ड प्लेटेड वॉशबेसिन 
इसमें शावर से लेकर वॉश बेसिन तक में लोग आर्ट ढूंढने लगे हैं। ऐसे में बाथ फिटिंग से जुड़ी कंपनी भी भारतीय ग्राहकों के लिए नई तकनीक से बने फिटिंग पर काम कर रही हैं। लोग चाहते हैं कि वे घर के इस हिस्से को भी उसी तरह सजाएं जैसे ड्रॉइंगरूम को संवारते हैं। 
 
चाईनीज कछुए 
चाइना में कछुए को शुभ माना जाता है। इसी आधार पर लोगों के लिए तांबे से वॉशबेसिन तैयार किया गया है। इसमें कछुए के ऊपरी कवच के डिजाइन को वॉशबेसिन पर बनाया गया। इसमें मछली और अन्य समुद्री जीवों के डिजाइन भी देखे जा सकते हैं। 
 
गोल्ड प्लेटेड वॉश बेसिन
गोल्ड पसंद करने वाले लोगों के लिए आजकल गोल्ड प्लेटेड वॉश बेसिन उपलब्ध हैं। इन वॉश बेसिन और बाथफिटिंग्स में 18 कैरेट गोल्ड की प्लेटिंग की जाती है। इसमें वॉश बेसिन से लेकर नल और टॉयलेट सीट्स तक में गोल्ड प्लेटिंग होती है। 
 
मूरिश आर्किटेक्चर 
मोरक्को के मूरिश आर्किटेक्चर को वॉशबेसिन पर उकेरा गया है। मोरक्को के महलों के वरांडो में इस तरह की कला अकसर देखी जा सकती है, जो वहां की संस्कृति का एक हिस्सा है। साथ ही ब्लू कलर उसे एक रिचनेस देता है। 
 
पढ़ाई से लेकर ध्यान तक
हमने अपने वॉशरूम लग्जूरियस बनाया है। इसमें बाथ फिटिंग में बेस्ट ब्रांड को इस्तेमाल किया है। साथ ही इसे इटालियन मार्बल से सजाया गया है। जिससे हम यहां पर आराम से खुद को वक्त दे सकें।  
-पूनम अग्रवाल, प्रोफेसर 
 
मुगल काल का आर्किटेक्चर
लोग अब बैडरूम से भी ज्यादा वॉशरूम को खूबसूरत बनाने में लगे हैं। लोग मुगलकाल के आर्किटेक्चर को फॉलो कर रहे हैं। इसमें इटालियन मार्बल की जगह इन पत्थरों का काम देखा जा रहा है।   
- अंशु, इंटीरियर डिजाइनर। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »